फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी रंजिश में भाई पर हमला कर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश के चलते भाइयों में मारपीट
विज्ञापन

कैराना। दो सगे भाइयों के बीच जमीन संबंधी रंजिश के चलते मारपीट हुई। ग्राम भूरा निवासी बालिश का अपने भाई के साथ कृषि भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। सोमवार सुबह खेत पर एक बार फिर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। आरोप है कि आरोपियों ने बालिश पर धारदार फावड़े से सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें वह लहूलुहान हो गया। इसी बीच उसकी पुत्री सोनिया और पुत्र राहुल अपने पिता को बचाने आए तो उन्हें भी मारपीटकर घायल कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायल सोनिया ने बताया कि 3 जुलाई को भी आरोपियों ने उसके पिता पर हमला किया था। जिसका मुकदमा दर्ज कराया गया था। गंभीर हालत में बालिश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कोतवाली पहुंच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें