कैराना। गांव झाड़खेड़ी निवासी गुलसेन ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शनिवार की दोपहर वह बाइक से किसी कार्य से तहसील आया था। बाइक को तहसील गेट पर खड़ी करके अंदर कार्य करने चला गया। इसी दौरान किसी ने उसकी बाइक चोरी कर ली।
चार का शांतिभंग में चालान
कैराना। पठेड़ निवासी युवक के साथ झगड़ा कर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने गांव अकबरपुर सुनहेटी निवासी सुंदर और उसके पिता ब्रह्म सिंह के अलावा रामदिया और रविंद्र को गिरफ्तार करके शांतिभंग में चालान कर दिया।