फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लापता युवती को तलाशने आई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से लापता युवती को तलाशने आई पुलिस
विज्ञापन

झिंझाना (शामली)। दिल्ली के रोहिणी से तीन माह पूर्व लापता हुई युवती के फोन की लोकेशन झिंझाना थाना क्षेत्र में मिल रही है। इसी के चलते दिल्ली की क्राइम ब्रांच टीम ने झिंझाना थाने पहुंचकर स्थानीय पुलिस के साथ कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन युवती का पता नहीं चला। इसके बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन

बुधवार को दिल्ली के रोहिणी से क्राइम बांच की उपनिरीक्षक बीना कुमारी ने टीम के साथ थाना झिंझाना में आमद दर्ज कराई। इसके बाद क्षेत्र के गांव शिवनगर और याहियापुर में दबिश दी गई। पुलिस ने बताया कि दिल्ली के रोहिणी से एक युवती लापता है, जिसके फोन की लोकेशन इन दोनों गांवों में मिली थी। फोन लोकेशन के आधार पर ही युवती को तलाश किया गया। युवती तीन माह पूर्व लापता हुई थी। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि स्थानिय पुलिस को साथ लेकर दिल्ली पुलिस ने दबिश दी थी, लेकिन युवती नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस टीम दिल्ली लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें