फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर हालत में पड़ा मिला ई-रिक्शा चालक, मेरठ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
हाइवे पर बेहोश मिला रिक्शा चालक
विज्ञापन

शामली।
ई-रिक्शा चालक मेरठ-करनाल हाइवे पर गंभीर हालत में बेहोश पड़ा मिला। पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर के खेड़ीकरमू निवासी सोमपाल पुत्र जयपाल 35 वर्ष ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। सोमवार की सुबह घर से आठ बजे वह अपनी ई-रिक्शा लेकर काम पर निकला था। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे वह मेरठ-करनाल हाइवे पर लिसाढ़ आईटीआई के पास गंभीर हालत में पड़ा मिला। सुबह मॉर्निंग वॉक कर निकले युवाओं ने गंभीर हालत में पड़े युवक को देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में ले गई और उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जहां से गंभीर हालत के चलते उसे रेफर कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमपाल सोमवार की सुबह अपने काम पर गया था। वह दोपहर को खाना खाने घर नहीं आया, तो परिजनों ने उसको कॉल की, लेकिन उसका फोन बंद मिला था। परिजनों के मुताबिक बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक को निर्वस्त्र करके बुरी तरह से पीटा है। इसमें उसका हाथ और पैर टूट गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मामला संज्ञान मेें है। चालक के होश में आने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें