फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी के मामले में ग्राहक सेवा केंद्र प्रबंधक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। नवहीं गांव के एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र के उपभोक्ताओं संग हुई धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी केंद्र प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक ने कोतवाली में केंद्र प्रबंधक के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में यह बात भी सामने आई है कि ग्राहक सेवा केंद्र का लाइसेंस विगत फरवरी माह में ही निरस्त कर दिया गया था। बैंक ने केंद्र के बाहर इस आशय की सूची भी चस्पा कर दी थी। बावजूद इसके केंद्र प्रबंधक ने अवैध रूप से लोगों से लेन-देन किया था। नवहीं गांव में संचालित ग्राहक सेवा जुड़े ग्राहकों ने केंद्र प्रबंधक पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। 32 उपभोक्ताओं ने मुख्यालय स्थित बैंक की मुख्य शाखा और कोतवाली में पहुंचकर लगभग 11 लाख 37 हजार रुपये के गबन की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक ओपी मिश्रा ने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर फरार केंद्र प्रबंधक देवेंद्र कुमार के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी प्रबंधक को गिरफ्तार करने के बाद चालान कर दिया। इस बाबत मुख्य प्रबंधक ओपी मिश्रा ने बताया कि बैंक की ओर से विगत आठ फरवरी को नवहीं के ग्राहक सेवा केंद्र का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया था। ग्राहकों को आगाह करने के लिए केंद्र के बाहर नोटिस भी चस्पा कर दी गई थी। जिन लोगों ने भी धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई हैं उसमें से अधिकांश लोगों ने मई माह में केंद्र संचालक के साथ लेन-देन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें