फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर हमला, महिला सहित चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमले में महिला सहित चार लोग घायल
विज्ञापन

थानाभवन। दो दिन पूर्व हुए विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, गांव के जिम्मेदार लोग समझौता कराने के प्रयास में लगे हैं।
थानाभवन क्षेत्र के गांव मनट निवासी सेठपाल और नरेश पक्ष में दो दिन पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उस समय तो ग्रामीणों के बीच बचाव करा दिया था। सोमवार शाम सेठपाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर में बैठा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में सेठपाल, उसकी पत्नी सुनीता, भाई पिंटू और बिजेंद्र घायल हो गए। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है। हालांकि अभी दोनों पक्षों में फैसले का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन

मामूली विवाद पर धारदार हथियार से हमला
थानाभवन। क्षेत्र के गांव जाफरपुर में रास्ते से गाय हटाने के विवाद पर एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। पीड़ित इसम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार सुबह वह बाइक से जा रहा था। इसी दौरान रास्ते से गाय हटाने को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद हो गया। आरोप है कि उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिस कारण इसम सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन

मंदिर से चोरी में घंटा और नकदी बरामद
थानाभवन। कस्बा थानाभवन में हनुमान मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने न्यायालय से अनुमति मिलने पर एक आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। आरोपी की निशानदेही पर चोरी हुआ घंटा और नकदी बरामद की गई। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि 22 जून को मंदिर में चोरी हुई थी। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जबकि चौथे आरोपी आशु ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। न्यायालय से अनुमति मिलने पर आरोपी आशु को आठ घंटे की रिमांड पर लाकर पूछताछ की गई। आरोपी की निशानदेही पर रेलवे स्टेशन के पास बाग से मंदिर का घंटा और 500 रुपये नकदी बरामद कर ली है। रिमांड का समय पूरा होने पर आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें