पुलिस के हत्थे चढ़ा चोर
चौसाना। फल विक्रेता की दुकान से चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी की गई बैटरी भी बरामद की गई है।
चौसाना में थानाभवन बस स्टैंड पर करमवीर की फल की दुकान है। रविवार को दुकान में सेंध लगाकर बैटरी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। सोमवार शाम को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पठानपुरा गांव का व्यक्ति एक बैटरी बेचने जा रहा है, जो कि संदिग्ध है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और उसके कब्जे से बैटरी बरामद कर लिया। फल विक्रेता करमवीर को बुलाकर बैटरे की पहचान कराई। चौकी प्रभारी अवधेश शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बाबूराम पुत्र सुखबीरा पठानपुरा गांव का रहने वाला है। मंगलवार दोपहर आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।