फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किशोर पहुंच गया था मुंबई

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। सवा माह पूर्व पंजीठ निवासी दिलशाद ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि कक्षा पांच में पढ़ने वाला उसका 14 वर्षीय बेटा अब्दुल मलिक लापता हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके बालक की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को दिलशाद अपने बेटे अब्दुल मलिक के साथ कोतवाली पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि सवा माह पूर्व उसका बेटा जीप द्वारा पानीपत चला गया था। पानीपत से वह मुंबई जाने वाली ट्रेन में चढ़ गया। मुंबई में रेल टिकट नहीं होने के कारण रेलवे पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके बच्चा जेल में डाल दिया था। कुछ दिन पहले उसे मुंबई पुलिस ने फोन करके बताया कि तुम्हारा बेटा अब्दुल मलिक उनके पास है। इस पर वह अपने रिश्तेदार के साथ मुंबई पहुंचा तथा बेटे को वापस लेकर आ गया। वह बेटे के मिलने की सूचना पुलिस को देने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें