घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़
कैराना। पति के काम के सिलसिले में दूसरे शहर जाने पर घर में घुसकर चार आरोपियों ने अकेली महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर आसपास के लोगों के आ जाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गये। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।