फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमला करने के मामले में फैसले के लिए आरोपी बना रहे दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। गांव मन्ना माजरा निवासी इलियास ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि पांच फरवरी की शाम गांव के ही तसव्वर, मुनव्वर, वसीम और वेशर ने रंजिश में उसके पुत्र मुबारिक तथा पुत्रवधु सरवीन के साथ मारपीट कर दी थी। इसमें उन्हें गंभीर चोटें आई थी। मुबारिक का हाथ भी टूट गया था। मामले में उसकी ओर से आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपी उन पर निरंतर फैसले का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे उसका पुत्र मुबारिक जब शामली से दवाई लेकर घर लौट रहा था कि तभी रुड़की इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने आरोपी पक्ष के चार लोगों ने तमंचा दिखाकर उसके पुत्र को फैसला करने की धमकी दी थी। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें