शामली।
बुधवार रात्रि नगर में पुलिस गश्त कर रही थी। उसी दौरान घूम रहे दो युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों ने भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि जिस बाइक को दोनों चला रहे हैं वह चोरी की है। पकड़े गये युवकों ने अपना नाम अभिषेक और गौरव निवासी दयानंदनगर बताया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया।