फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार से मिली पांच सौ ग्राम चरस

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। जिसके कब्जे से 500 ग्राम चरस मिली है। एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा के आदेश पर बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी निरीक्षक ओपी चौधरी एलम चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह कस्बा एलम में दिल्ली सहारनपुर रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच बड़ौत की ओर से एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसको रुकने का इशारा किया तो वह एलम रेलवे स्टेशन की ओर भागने लगा। घेराबंदी कर उसको पुलिस ने दबोच लिया। तलाश के दौरान उसके कब्जे से 500 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम लोकेंद्र पुत्र महावीर निवासी दुर्गनपुर खेड़ा थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर बताया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें