फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस का लापरवाह ड्राइवर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

लापरवाही से बस चलाने के कारण हुई छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।
कस्बा एलम निवासी आदित्य भार्गव पुत्र अक्षय भार्गव शामली के स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 11 वहीं का छात्र था। चार दिन पूर्व छात्र के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया था कि 29 अगस्त को बेटा स्कूल बस से गांव लौट रहा था। चालक की लापरवाही के कारण आदित्य बस से उतरते समय गिरकर घायल हो गया था। जिसे गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया था। पांच सितंबर को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने बस ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि आरोपी बस ड्राइवर दीपक निवासी कांधला को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया। बस को भी हिरासत में लिया गया है। उधर, स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल पब्लिक की प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने बताया कि उनके द्वारा ड्राइवर पर कार्रवाई की जा चुुकी है। हादसे की सूचना उनको जब मिली तो उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्कूल से हटा दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें