क्षेत्र के गांव सल्फा निवासी बीए के छात्र को तीन युवकों ने घर से बुलाकर खेत में पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने फायरिंग भी की। घायल को अस्पताल में भर्ती कराकर तहरीर दी गई है।
थाना क्षेत्र के गांव सल्फा निवासी बीए के छात्र सन्नी और उसके परिवार के लोगों की पड़ोसी के साथ रंजिश चली आ रही थी। पीड़ित के भाई उपेंद्र के अनुसार शाम को गांव के तीन युवक उसके घर पर पहुंचे और सन्नी को घर से बुलाकर ले गए। आरोप है कि उन्होंने सन्नी को खेत में ले जाकर मारपीट की। उसने जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की। आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोरशराबा होने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। जिसके बाद हमलावरों ने फायर झोंक दिया और फरार हो गए। परिजनों ने सन्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
जहां से चिकित्सक के द्वारा उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे शामली के लिए रेफर किया गया। पीड़ित पक्ष की ओर से घायल के भाई उपेंद्र की ओर से तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद में उचित कार्रवाई की जाएगी।