फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को भी थाने पर बैठा रहा दुल्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को भी थाने पर बैठा रहा दूल्हा
विज्ञापन

कैराना(शामली)। दहेज की मांग करने वाला दूल्हा रविवार को भी थाने में बैठा रहा। हालांकि कोतवाली पहुंचे उसके परिजनों की लड़की पक्ष से दोबारा बात हुई। बाद में दोनों पक्षों के बीच दोबारा बात हुई।
बृहस्पतिवार को दिल्ली के जगतपुरी से घोल्लू के लड़के अहसान की बारात मामौर में जमील के घर आई थी। निकाह से पहले दूल्हे द्वारा बुलेट बाइक की मांग करने पर बारात को बंधक बना लिया था। बाद में दोनों पक्षों का शादी के खर्च के पांच लाख रुपये लड़के पक्ष के द्वारा देने की बात पर सहमति बनी थी। तब से दूल्हा थाने पर बैठा हुआ है। वहीं रविवार दोपहर दिल्ली से दूल्हे पक्ष के कुछ जिम्मेदार लोग कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली में दुल्हन के पिता जमील, ग्राम प्रधान नूरदीन, पंजीठ के पूर्व प्रधान अखलाक, मवी के प्रधान दिलशाद, शिवकुमार आदि के बीच दोबारा से समझौता हुआ। मामौर के ग्राम प्रधान नूरदीन ने बताया कि दोबारा हुए समझौते में तय किया गया कि दूल्हे का पिता दहेज में दिया गया सारा सामान लौटाएगा तथा दावत खर्च के एक लाख 80 हजार रुपये देगा। ग्राम प्रधान ने बताया कि दूल्हे पक्ष के लोग दहेज का सामान लेकर आ रहे है। जिसके बाद मामला निपट जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें