फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान में संदिग्ध युवती और युवकों को देखकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। भूरा रोड स्थित नाहिद कालोनी के एक मकान में शुक्रवार की सुबह एक युवती के साथ दो युवक आये। इस दौरान मकान मालिक महिला और उसका बेटा मकान छोड़ कर बाहर चले गये। मकान के अंदर केवल युवती और दो युवक रह गए। इसकी भनक लगते ही पड़ोसियों ने हंगामा कर दिया। हंगामा होने पर युवती और युवक वहां से भाग गए। लोगो का आरोप था कि मकान के अंदर अनैतिक काम होता है। कालोनी निवासी इरफान आदि ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। शिकायत पर पुलिस आरोपी मकान मालिक महिला और उसके बेटे को कोतवाली ले आयी। कोतवाली में भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। बाद में पुलिस ने आरोपी मकान मालिक महिला और उसके बेटे को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन


युवकों को पीटा
कैराना। नाहिद कालोनी निवासी महताब ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी कॉलोनी के पीछे स्थित बाग में कुछ संदिग्ध आते-जाते रहते है। शुक्रवार सुबह कालोनी में आये युवकों का विरोध किया तो उन्होंने उसके भांजे शाकिर और भाई शहनवाज को पीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें