फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू हत्याकांड का आज हो सकता है खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनू हत्याकांड का आज हो सकता है खुलासा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। मेरठ निवासी युवक सोनू हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। पुलिस द्वारा इस केस में की गई एक महिला से पूछताछ के बाद अहम जानकारी मिली है। मृतक सोनू का ही एक बेहद करीबी रिश्तेदार और दो दोस्त संदेह के दायरे में आ गए हैं। यदि महिला की बात पुलिस जांच में खरी उतरी तो इस केस में हत्या की वजह और आरोपी दोनों बदल जाएंगे। पुलिस रविवार को इस केस का खुुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

मेरठ की फूलबाग कालोनी निवासी सोनू उर्फ हरीश का शव 15 मई की सुबह को शामली के खेड़ीकरमू बिजलीघर की आवासीय कालोनी के बाहर नाले में प़ड़ा मिला था। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने सोनू के साले शिवम, शिवम के साले मोहित, सोनू की सास अंजू और मृतका की पत्नी शिवानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिवम और मोहित को गिरफ्तार कर केस का खुलासा कर चालान कर दिया था। पुलिस का दावा था कि सलज से बदसलूकी हत्या की वजह बनी थी। इस केस में शनिवार को पुलिस ने एक महिला से पूछताछ की तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आई। इस महिला का हत्याकांड के आरोपी और पीड़ित दोनों पक्ष से संबंध हैं। इससे पूछताछ के बाद हत्याकांड में मृतक के तीन नजदीकी ही संदेह के घेरे में आ गए। इनमें एक बेहद करीबी रिश्तेदार हैं और दो उसके साथी। सोनू की हत्या की वजह भी दूसरी प्रकाश में आ रही है। ये मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। पुलिस अब उक्त महिला के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस बात का पता कर रही है कि उसकी बातों में कितना दम है । ये महिला किसी को बचाने के लिए तो ऐसा नहीं कर रही। पुलिस प्रकाश में आए तीनों युवकों की भी तलाश कर रही है। उम्मीद है कि रविवार को ये पूरा केस खुल जाएगा। थानाध्यक्ष सुभाष राठौर ने बताया कि महिला से पूछताछ की तस्दीक की, जा रही है। जिन तीन लोगों के वो नाम ले रही है, उनसे पूछताछ होगी। संभवत :रविवार को केस का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें