स्योहारा। थाना क्षेत्र के एक गांव की 21 वर्षीय युवती अपने प्रेमी के साथ चार मार्च की रात्रि में चली गयी थी। युवती के पिता ने गांव के ही अपनी बिरादरी के एक युवक के विरुद्ध अपनी लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को जानकारी मिली कि प्रेमी-प्रेमिका गुरुवार को कोर्ट मैरिज के लिए बिजनौर जाएंगे। एसआई सुदेश पाल ने जानकारी मिलने पर युवती को बिजनौर के बस अड्डे से बरामद कर लिया। प्रेमी पुलिस को देखकर फरार हो गया।