मुजफ्फरनगर पुलिस की दबिश
कैराना। युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में मुजफ्फरनगर पुलिस ने क्षेत्र के गांव रामड़ा में दबिश दी। सफलता नहीं मिलने पर टीम लौट गई। मुजफ्फरनगर के थाना भौराकलां में तैनात एसएसआई इंतजार अली अपनी टीम के साथ मंगलवार शाम कोतवाली कैराना पहुंचे, जहां आमद दर्ज कराने के पश्चात स्थानीय पुलिस को साथ लेकर गांव रामड़ा में दबिश दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बताया गया कि वहां से आरोपी युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लाया था, जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। वह फरार चल रहा है। बाद में पुलिस टीम लौट गई।