चोरी के खुलासे की मांग
शामली। कोतवाली क्षेत्र के गांव मोमिनपुरा निवासी कपड़ा व्यापारी इस्लाम ने पुलिस अधीक्षक अजय कुमार से घर में हुई चोरी की घटना के खुलासे की मांग की। हाजी इस्लाम ने मुलाकात कर बताया कि तेरह नवंबर को उसकी पत्नी छत पर बैठी थी। जबकि घर का दरवाजा खुला हुआ था। आरोप लगाया कि इस बीच घर में रखी हजारों की नकदी और लगभग 94 हजार रुपये चोरी हो गए। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी।