फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने भैंस चोरी कर ले जाते पकड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। गांव रोटन निवासी सादीन के घेर में बंधी भैंस को सोमवार की रात चोरों ने चोरी कर लिया। मंगलवार की सुबह पता चलने पर ग्रामीणों ने भैंस के पैरों के निशान के आधार पर उसकी तलाश की। इसी दौरान तीन युवक भैंस को यमुना नदी पार कराते हुए मिल गए। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए उनका पीछा शुरू कर दिया। इस दौरान दो युवक भाग निकले जबकि ग्रामीणों ने फारूख निवासी गांव मंसूरा को पकड़ लिया। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि पकड़े गए चोर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है। भैंस को मालिक की सुपुर्दगी में दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें