फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ृशिरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को कैराना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने 25 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बुढ़ाना क्षेत्र के गांव लुसाना निवासी रवि से उनकी रिश्तेदारी है। वह अक्सर उनके घर पर आता जाता था। आरोप है कि तीन साल पूर्व रवि ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बदनाम करने की धमकी देकर लगातार उसके साथ दुराचार करता रहा। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके किशोरी का मेडिकल व बयान दर्ज कराए थे। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि आरोपी रवि को मंगलवार सुबह कैराना में कांधला बस स्टैंड सेगिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें