कैराना। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश मार्का अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। सोमवार सुबह पुलिस टीम गश्त कर रही थी। जब टीम आर्यपुरी बाईपास के निकट पहुंची, तो एक संदिग्ध हाथों में प्लास्टिक का कट्टा ले जाता हुआ दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान 42 पव्वे अरुणाचल प्रदेश मार्का अंग्रेजी शराब के बरामद हुए। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम इंतजार निवासी ग्राम बसेड़ा बताया। बाद में पुलिस ने आरोपी के विरुद्घ मामला दर्ज कर चालान कर दिया।