फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे के लिए गिरा दी विद्यालय की दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। विद्यालय की भूमि पर अवैध कब्जा करने के लिए कुछ लोगों ने दीवार गिरा दी। नायब तहसीलदार ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। ग्राम प्रधान ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कांधला क्षेत्र के गांव अल्दी में प्राथमिक विद्यालय की भूमि पर गांव के कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया था। ग्राम प्रधान अरविंद सैनी ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर इसकी शिकायत की थी। इसके चलते राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश करके अवैध कब्जा हटवा दिया था। आरोप है कि शुक्रवार को गांव के कुछ लोगों ने फिर से अवैध कब्जा करने की नीयत से विद्यालय की दीवार गिरा दी। ग्राम प्रधान ने फिर से इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की। इसके बाद नायब तहसीलदार पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही दीवार गिराने वाले आरोपी फरार हो गए। ग्राम प्रधान अरविंद सैनी की ओर से चार लोगों के खिलाफ कांधला थाना पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें