शामली। कोतवाली क्षेत्र के गांव बुटराड़ी में पप्पू और श्याम सिंह के बीच मामूली बात पर झगड़ा हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उनको समझाने की कोशिश की। जब वह नहीं माने तो पुलिस ने पप्पू, श्याम सिंह, मंगतराम, प्रवेंद्र को हिरासत में ले लिया और कोतवाली में ले आई। पुलिस ने चारों आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी को जेल भेजा
शामली। दो दिन पूर्व नगर के मोहल्ला निवासी महिला को अकेली पाकर एक युवक ने दबोच लिया था और दुष्कर्म की कोशिश की थी। शोरशराबा होने पर मौके पर लोगों ने आरोपी को दबोच लिया था। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी इसरार निवासी मोहल्ला गुलशन नगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, चौधरी चरण सिंह कॉलोनी निवासी महिला जूली शुक्रवार को बैंक में 46 हजार रुपये जमा करने के लिए बाजार में आई थी। आरोप है कि मंडी मार्श गंज के पास किसी ने उसका पर्स चुरा लिया। पर्स में 46 हजार रुपये, कागजात और एटीएम मौजूद था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।