पुलिस ने बुधवार सुबह कस्बा कैराना के मोहल्ला दरबारखुर्द रेतावाला में एक मकान पर छापा मारकर पशु कटान पकड़ा। मौके से आरोपी इसरार को गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी इसरार अपने मकान में अवैध रूप से पशु कटान कर रहा था। मौके से 60 किग्रा मीट, खाल और अवशेष के अलावा छुरा बरामद किया। आरोपी इसरार को जेल भेज दिया गया है।
गेहूं से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली
कैराना। कस्बा में शामली रोड पर मंडी समिति के निरीक्षक ने गेहूं से लदी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ ली। ट्रैक्टर ट्राली में मुजफ्फरनगर जनपद के छपार से गेहूं लादकर हरियाणा ले जाया जा रहा था। चालक ने बताया कि उक्त गेहूं को हरियाणा के पानीपत स्थित मंडी में बेचने जा रहा है। गेहूं किसी व्यापारी का नहीं, बल्कि किसान खुद ही उसे मंडी में बेचने जा रहा है। मंडी समिति के निरीक्षक नवाब सिंह ने ट्रैक्टर ट्राली को कैराना कोतवाली लाकर खड़ी करा दी। किसान की खतौनी सहित अन्य कागजात लाकर दिखाओ, कागज दिखाने पर ट्राली को छोड़ दिया जाएगा।