फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाइन शॉप पर एसडीएम के पेशकार व सेल्समेन में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम के पेशकार और बीयर सेल्समैन में मारपीट
विज्ञापन

हरेवली। बीयर की दुकान पर बीयर लेने पहुंचे एसडीएम के पेशकार की बीयर न मिलने पर सेल्समैन से हाथापाई हो गई। एसडीएम के पेशकार ने लूटपाट का आरोप लगाते हुए मामले की पुलिस में शिकायत की। वहीं पेशकार की शिकायत पर मामले की जांच करने गांव पहुंची पुलिस की ग्रामीणों से कहासुनी हो गई। दारोगा ने डंडे के बल पर ग्रामीणों को दौड़ा लिया। ग्रामीणों ने दारोगा के रवैये को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
बुधवार को एसडीएम धामपुर का पेशकार पुनीत कुमार हरेवली स्थित बीयर की दुकान पर अपने दो साथियों के साथ बीयर लेने के लिए पहुंचा था। सेल्समैन का कहना है कि दुकान पर बीयर मौजूद नहीं थी। आरोप है कि पेशकार दुकान में जबरन घुसकर तलाशी लेने लगा। जब विरोध किया तो उसने दुकान में रखी खाली बीयर की पेटी को बाहर फेंक दिया। दुकान में रखे फ्रिज को उलट दिया। इसी बात को लेकर सेल्समैन और पेशकार में हाथापाई हो गई। पेशकार के साथ आए साथियों ने भी सेल्समैन को जमकर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेशकार ने लूटपाट का ड्रामा रच दिया। आरोप है कि पेशकार ने अपनी सोने की चेन गले से तोड़कर गाड़ी में रख दी। झूठे ही उनके ऊपर चेन लूटपाट का आरोप लगाने लगा। पेशकार की शिकायत कर मामले की जांच करने पहुंची पुलिस की दुकान पर जमा भीड़ से कहासुनी हो गई। दारोगा राजकुमार ने भीड़ को डंडे के बल पर दौड़ा लिया। दारोगा के रवैये को लेकर ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि जांच करने पहुंचे दारोगा ने ही कुछ ग्रामीणों को दुकान पर बुलाया था। देखते ही गांव अन्य लोग भी जमा हो गए। इसी बात को लेकर दारोगा ने डंडा फटकार दिया। ग्रामीणों ने एसपी से दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, पेशकार पुनीत कुमार का कहना है कि सेल्समैन ने उसके साथ लूटपाट की। उधर, इंस्पेक्टर शरद पंवार का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जांच स्पष्ट होने के बाद कार्रवाई होगी।

अभद्रता करना गलत: सीओ
सीओ सुशील कुमार का कहना है कि यदि दरोगा ने ग्रामीणों के साथ अभद्रता की है। तो गलत है, वे मामले की जांच कराने के बाद दारोगा पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें