फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के मामले में लिए कई संदिग्ध हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

चिकित्सक के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस को अहम सुराग लगे हैं। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सात अप्रैल को कस्बे के मोहल्ला सरावज्ञान निवासी चिकित्सक पवन कुमार के घर का ताला तोड़कर बदमाशों ने चोरी की थी। वारदात के खुलासे के लिए पीड़ित ने कई बार पुलिस से मिलकर माल बरामद करने की मांग की। पुलिस चोरी की वारदात के खुलासे को लेकर लगी हुई थी। थाना प्रभारी ओपी चौधरी के अनुसार उन्हें मंगलवार को सूचना के आधार पर कई अहम सुराग हाथ लगे। जिसके कारण वे चोरी की वारदात के खुलासे के करीब हैं। पुलिस ने कई कस्बे के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जल्द ही चोरी की वारदात का खुलासा कर माल बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें