फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान पर बैठा था युवक, मुंबई में एटीएम से अज्ञात ने निकाले 1

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

नगर निवासी आकाश बंसल पुत्र विनय बंसल ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका शामली की एसबीआई ब्रांच में बचत खाता है। 11 अप्रैल को वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। उसी दौरान उसके मोबाइल पर खाते से 10 हजार रुपये निकाले जाने का मेसेज आया। फिर एक मिनट बाद दोबारा आठ हजार रुपये निकाले जाने का मेसेज आया। आकाश बैंक में गया और मामले की जानकारी दी। जांच करने पर पता चला कि उसके खाते से एटीएम कार्ड द्वारा मुंबई के बेलापुर में स्थित एक एटीएम से रुपये निकाले गए हैं। आकाश ने कहा कि एटीएम उसके पास ही है, तो रुपये कैसे निकाले गए। मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस को की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की। पीड़ित ने एसपी को मामले की शिकायत की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें