जौनपुर। सरपतहा थाना क्षेत्र के रुधौली बाजार में स्थित एक आभूषण की दूकान में सेंध लगाकर सोमवार की रात नकदी समेत हजारों का माल चोरों ने पार कर दिया। मंगलवार की सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
सूरापुर निवासी राजकुमार सोनी की रुधौली बाजार में आभूषण की दूकान है। राजकुमार रोज की तरह मंगलवार को सुबह दस बजे दूकान खोला। अंदर दाखिल हुआ तो पीछे की दीवार में सेंध कटी देख वह हैरान हो गया। दूकान के अंदर रखी आलमारी का भी ताला तोड़ दिया गया था। चोरी की सूचना पर आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका। पीड़ित के अनुसार नकदी समेत पचास हजार का माल गायब था।