फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी मांगने पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गांव आल्दी निवासी राजेंद्र सिंह ईंट भट्ठा मजदूरों के साथ शुक्रवार को एसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने बताया कि 30 परिवार कांधला क्षेत्र के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। आरोप है कि भट्ठा मालिक पर मजदूरों का करीब सात लाख रुपये बकाया है। मजदूरों ने राजेंद्र के साथ भट्ठा मालिक से रुपयों की मांग की, तो उसने इंकार कर दिया। एक दिन पूर्व ही ईंट भट्ठे पर पथाई कार्य करने वाली महिला ने अपने रुपये मांगे तो उसके साथ छेड़छाड़ की गई और विरोध करने पर पीटा गया। इस मामले में कांधला थाना पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने आश्वासन दिया कि मामले में गंभीरता से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें