शामली। नगर के एक मोहल्ले में युवक झगड़ा कर रहा था। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने आरोपी युवक अनिल निवासी कांशीराम कॉलोनी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
पुलिस ने पकड़ अवैध शराब
शामली। कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नगर के मोहल्ला बड़ीआल में एक युवक शराब की तस्करी करता है। शुक्रवार को वह मोहल्ले में शराब बेच रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने छापा मारकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। युवक के पास से पुलिस ने 11 बोतल देशी शराब बरामद की है। देर शाम तक पुलिस मामले में कार्रवाई की तैयारी कर रही है।