सरकारी हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें एक पक्ष की दो महिला सहित तीन घायल हो गए।
गांव देवीपुरा निवासी अनीता पत्नी सुशील ने थाने में तहरीर दी कि उसका लड़का बिल्लू मंगलवार शाम सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने गया था। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी सोमपाल के पुत्र नीटू ने उसके साथ गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर नीटू के परिजन गुड्डी, बीरा, सुमन, विपिन, सचिन, नीटू आदि ने उसे घेर लिया तथा मारपीट कर दी। उधर पुत्र को पिटता देख जब अनीता, उसकी दादी सल्लोदवी ने वहां पहुंची तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उपचार के बाद थाने पहुंची अनीता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।