फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली बैठक बनी अखाड़ा, जमकर चले हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)।
विज्ञापन

राशन की दुकान आवंटन के लिए गांव मोहम्मदपुर राई में पुलिस की मौजूदगी में हुई खुली बैठक के दौरान दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जमकर लाठी डंडे चले, पथराव हुआ और फायरिंग तक की गई। जिसमें दोनों ओर से कई लोग घायल हो गए। सूचना पर कई थानों की पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति संभाली। वहीं, मामले में पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया है।
बुधवार को गांव मोहम्मदपुर राई में राशन की दुकान के आवंटन के लिए प्राइमरी पाठशाला में खुली बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एडीओ पंचायत धर्म सिंह के अलावा दो दरोगा और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। बैठक में प्रधान यूसुफ पक्ष के आरिफ की पत्नी और दूसरे पक्ष के जहूर हसन की पुत्रवधू के बीच मतदान होना था। मतदान से पहले ही दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी हो गई। इसके बाद लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। हमले में धारदार हथियार चले तथा हवाई फायरिंग भी की गई। पथराव के दौरान पुलिस की डायल 100 गाड़ी का शीशा भी टूट गया। ग्रामीणों द्वारा किए गए हमले पर पुलिसकर्मियों को भाग कर अपनी जान बचानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में कैराना कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार के अलावा कांधला और झिंझाना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तथा लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ा। पुलिस ने घायलों को कैराना सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से घायल इरशाद को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने जहूर हसन पक्ष के सद्दाम, आरिफ, आसिफ, दिलशाद व शौकत तथा प्रधान पक्ष के नदीम, अब्दुल रहमान, समून, आसमोहम्मद, शाहनवाज, यूसुफ, रउफ, मरगूब, सुहैब तथा महताब को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि दोनों ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें