फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दपंति समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सहारनपुर की आवास विकास कॉलोनी निवासी सतवीर सिंह ने बताया कि कुछ समय पूर्व उसने रूबल सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी निकट माडल टाउन एक्सटेंशन लुधियाना को 65 हजार रुपये उधार दिए थे। चार सितंबर को उसके पास धर्मसिंह नामक व्यक्ति आया और कहा कि रूबल सिंह ने पांच सितंबर की सुबह छह बजे उसे शामली में वर्मा मार्केट के पास बुलवाया है। वह मौके पर पर पहुुंचा तो वहां रूबल सिंह, उसकी पत्नी रिया बत्रा और अन्य दो व्यक्ति पहले से ही मौजूद थे। आरोपियों ने उसे 49 हजार रुपये का चेक और 16 हजार रुपये नगद दे दिए। वह चेक जमा कराने बैंक में गया तो उसने देखा कि चेक धीर सिंह नाम से दिया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी रूबल सिंह, रिया बत्रा, धर्म सिंह और दो अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है, मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें