फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर किया दुष्प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर बनाया चेयरमैन का फर्जी अकाउंट
विज्ञापन

शामली। नगर पालिका परिषद शामली के चेयरमैन अरविंद संगल के नाम से शातिर व्यक्ति ने फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बना लिया। उससे कई राजनीतिक लोगों को अभद्र टिप्पणी डाल दी। इसकी जानकारी होने पर पालिका चेयरमैन ने शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज जांच की शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भाजपा नेता एवं पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने बुधवार रात शामली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसमें बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उनकी फोटो लगाकर उनके ही नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बना लिया। उसके बाद उसने शहर के जिम्मेदार तथा राजनैतिक लोगों को फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट भेेजनी शुरू कर दी। चेयरमैन की ओर से आई फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट को लोगों ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद आरोपी ने उनको अभद्र टिप्पणी डाल दीं। चेयरमैन अरविंद संगल के पास एक राजनैतिक व्यक्ति ने कॉल करके इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। गंभीरता से जांच कराई जा रही है। साइबर सेल से भी इसमें मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें