फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर टूरिस्ट बस ने युवक को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव काबड़ौत के पास टूरिस्ट बस से एक युवक को कुचल दिया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। शव की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब एक बजे कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि मेरठ-करनाल हाईवे पर काबड़ौत पुल के निकट होटल के सामने एक युवक की किसी वाहन से कुचलकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने की कोशिश की। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि युवक हाईवे किनारे कहीं जाने के लिए किसी वाहन की इंतजार में खड़ा था। उसी समय शामली से मेरठ की तरफ जा रही टूरिस्ट बस ने युवक को कुचल दिया। लांक पुलिस चौकी और थाना फुगाना पुलिस को तत्काल सूचना दी गई थी, लेकिन कोई टूरिस्ट बस पकड़ में नहीं आ सकी। शनाख्त नहीं होने पर अज्ञात में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें