फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सेल ने बरामद किए गुम हुए सात एंड्रायड मोबाइल फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। साइबर सेल ने गुम हुए लाखों रुपये कीमत के सात महंगे एंड्रायड मोबाइल तलाश कर बरामद कर लिए। शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी अजय कुमार ने बताया कि गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए साइबर सेल द्वारा अभियान चलाया गया है। साइबर सेल प्रभारी कर्मवीर सिंह ने गुम हुए मोबाइल की तलाश की। तलाश के दौरान सात मोबाइल बरामद होने में सफलता प्राप्त हुई। शुक्रवार को मोबाइल धारकों को उनके मोबाइल सौंपे गए। खोए हुए मोबाइल पाकर धारक खुश नजर आए। एसपी ने बताया कि जिनके गुम हुए मोबाइल मिले है, उनमें अमित मलिक निवासी गांव भिक्का माजरा थाना बाबरी पीएमओ में सीनियर सिक्योरिटी ऑफिसर, शामली में चुनाव सेल में तैनात पुलिस उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह, पुलिस कार्यालय में तैनात महिला कांस्टेबल डिंपल, मोनू निवासी गांव कमालपुर थाना झिंझाना, मोहम्मद शान निवासी नौकुआं रोड शामली, दानिश निवासी मोहल्ला कलंदरशाह शामली और निकिता चौधरी निवासी कस्बा बड़ौत जिला बागपत शामिल हैं। खोए हुए मोबाइल मिलने पर मोबाइल धारकों ने शामली पुलिस की प्रशंसा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें