धर्मपुर (मंडी)। संधोल में चोरी के मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सिद्धार्थ अपर घनाला के रूप में हुई है। उससे पुलिस ने एक मोबाइल फोन रिकवर कर लिया है। सोने की चेन और पांच हजार की नकदी के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को सरकाघाट न्यायालय में पेश किया, जहां उसे 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। थाना प्रभारी धर्मपुर सुरम सिंह ने बताया कि पुलिस ने संधोल चोरी मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया आरोपी को शुक्रवार को सरकाघाट न्यायालय में पेश किया जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड मिली है।