फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध तस्करी की शराब के साथ दो गिरफ्तार।

विज्ञापन
विज्ञापन
तस्करी की शराब के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

बाबरी। बाबरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान तस्करी की देशी शराब के साथ तमंचा और कारतूस बरामद किया।
होली पर विशेष चेकिंग अभियान के दौरान बाबरी थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह लोई नहर मार्ग पर गश्त कर रहे थे। पुलिस के अनुसार इसी दौरान एक कार आती देख कार चालक को रुकवाने का इशारा किया ,लेकिन चालक ने कार को दौड़ा दिया। बाबरी पुलिस ने पीछा कर कार चालक को पकड़ कर कार की तलाशी ली। इस दौरान कार में दस पेटी तस्करी की देशी शराब मिली। पुलिस ने कार सवार दो युवकों की तलाशी ली, तो विनीत निवासी बाधी थाना नुकुड़ जिला सहारनपुर से 315 बोर का तमंचा और तीन कारतूस भी बरामद हुए। वहीं, दूसरा साथी चंदर निवासी तितावी को बाबरी पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। बाबरी पुलिस ने गाड़ी सीज कर गाड़ी कर दी है। बाबरी थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह ने बताया की विनीत 2015 में देवबंद में रोडवेज बस लूट के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें