उत्तराखंड पुलिस ने दी दबिश
झिंझाना। उत्तराखंड के थाना लक्सर में चैन स्नैचिंग के मामले में वांछित आरोपी की तलाश में उत्तराखंड पुलिस ने अहमदगढ़ में दबिश दी। लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा। थाना झिझाना पहुंचे हरिद्वार जिले के लक्सर थाने के दरोगा कलिंगा प्रसाद ने अपनी आमद कराने के बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से गांव अहमदगढ़ में आरोपी की तलाश में दबिश दी लेकिन वो हाथ नहीं आया। दरोगा ने बताया कि उनके यहां वर्ष 2016 में चैन स्नैचिंग के मामले में फरार चल रहा आरोपी हाथ नहीं आ रहा है। उसकी तलाश में दबिश डाली लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया उत्तराखंड पुलिस आई थी आरोपी नहीं मिला।