फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर काम कर रहे पिता-पुत्र को घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। गांव आमवाली निवासी किसान ओम सिंह कश्यप शुक्रवार की सुबह अपने पुत्र सुनील के साथ खेत में काम कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पांच लोग गन्ने के खेत में स्मैक पी रहे थे। किसान ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। बचाव के लिए आए सुनील को भी मारपीट कर घायल कर दिया। किसान के शोर मचाने पर राहगीरों को आता देख आरोपी फरार हो गए। पीड़ित किसान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश की, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके। पुलिस व परिजनों की मदद से घायल पिता-पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया, जहां से गंभीर अवस्था में ओम सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि तहरीर मिल गई है, हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें