कांधला। कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती कांधला देहात निवासी नौशाद और फुरकान शनिवार दोपहर बस स्टैंड आ रहे थे। जैसे ही दोनों रेलवे रोड जाट कालोनी के निकट पहुंचे तो कैराना की ओर से आ रहे रोड़ी से भरे ओवरलोड ट्रक की चपेट में बाइक सवार आ गए। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। मामले में थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।