फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं लौटा व्यापारी, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक नहीं लौटा व्यापारी, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना/चौसाना। चौसाना में व्यापारी को पत्र भेजकर दस लाख की रंगदारी मांगने के मामले में पीड़ित ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है, लेकिन पुलिस ने अपने स्तर से कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इस चिट्ठी की हैंडराइटिंग की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

झिंझाना थानाध्यक्ष ओपी चौधरी ने बताया कि इस संबंध में अभी तक व्यापारी रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आया है। चिट्ठी मिलने की जानकारी पर पुलिस खुद व्यापारी के पास गई थी और बात की थी। व्यापारी ने केस दर्ज नहीं कराया, लेकिन पुलिस गंभीरता से लेकर इसकी जांच कर रही है। पता चला है कि व्यापारी की उम्र करीब 75 साल है। वह गांव में रुपयों के लेनदेन का भी काम करते हैं। इस बात को ध्यान में रखकर भी पुलिस जांच कर रही है। कुछ संदिग्धों को चिह्नित किया जा रहा है। व्यापारी को मिली चिट्ठी की हैंडराइटिंग देखकर लग रहा है कि ये किसी कम पढ़े व्यक्ति ने बेहद खराब हैंडराइटिंग में लिखी है। फिलहाल पुलिस चिट्ठी की हैंडराइटिंग की जांच एक्सपर्ट से करा रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि उनकी व्यापारी से भी बात हो चुकी है। उसने पलायन जैसी किसी भी बात से इंकार किया है। उसका कहना था कि वह सहारनपुर में अपने बेटों के पास अक्सर जाता रहता है। अब भी वहीं गया है और एक सप्ताह में लौट आएगा। उधर, पीड़ित व्यापारी के पुत्र ने सहारनपुर से फोन पर बताया कि उसके पिता चौसाना के मकान का ताला बंद कर सहारनपुर में आए हुए हैं। बदमाशों के डर से कोई पलायन नहीं किया है। जल्दी ही वापस गांव में जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें