फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर बच्चे समेत घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने पति समेत आठ ससुरालियों के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

हरियाणा के पानीपत देवी मंदिर रोड माईजी कॉलोनी निवासी गुलिस्ता ने बताया कि उसकी शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व कैराना के मोहल्ला काजी का बाग नई बस्ती निकट ईदगाह निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में दिए गए दहेज से ससुराल पक्ष के लोग उससे संतुष्ट नहीं थे और उसे प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे जब वह नाश्ता बना रही थी कि तभी पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने एक राय होकर उसे घेर लिया और दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर दी। इसमें वह घायल हो गई। इसके बाद ससुरालियों ने उसे एक वर्षीय बालक के साथ घर से बाहर निकाल दिया। धमकी दी कि यदि इस घर में आई, तो जान से मार दिया जाएगा। बाद में किसी तरह विवाहिता ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिस पर वह यहां पहुंचे। पीड़िता ने ससुरालियों से जान का खतरा जताया है। उसने पति, जेठ, सास, देवर, ननंद के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगायी है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें