अंग्रेजी शराब की दुकान में बिक रही थी देशी शराब
शामली/थानाभवन। दिल्ली-सहारनपुर रोड पर पेट्रोल पंप के सामने सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान के बराबर में एक कैंटीन बनाकर देशी शराब भी बेची जा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सेल्समैन तथा वहां से 26 पव्वे देशी शराब के बरामद कर लिए। बुधवार को पुलिस को सूचना दी कि अंग्रेजी शराब की दुकान पर मिलीभगत करके बराबर में अवैध रूप से खोली गई कैंटीन की छत पर देशी शराब बेची जाती है। सूचना पर पुलिस के मॉनिटर यशवीर ने पुलिस के साथ छापेमारी करते हुए अंग्रेजी शराब के ठेके के बराबर में अवैध रूप से चलाई जा रही कैंटीन की छत से अंग्रेजी शराब की दुकान पर रहने वाले सेल्समैन धर्मेंद्र निवासी कुड़ाना व अमित निवासी मोहल्ला शाहविलात थानाभवन को 26 देशी पव्वे के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि अंग्रेजी शराब की दुकान की छत से 26 पव्वे देशी शराब के सहित दो लोगों को पकड़ा गया है।