फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस चोरी के आरोपी तलाश में पंजाब पुलिस की दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। चोरी के पशु खरीदने वाले आरोपी की तलाश में पंजाब पुलिस ने बुधवार को कैराना में दबिश दी। बुधवार को पंजाब के पटियाला थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह और सब इंस्पेक्टर सतनाम सिंह पुलिस टीम के साथ कोतवाली पहुंचे। आमद दर्ज कराने के पश्चात पंजाब पुलिस ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर नगर के मोहल्ला छड़ियान में दबिश दी। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि भैंस चोरी के एक आरोपी को पंजाब जेल से रिमांड पर लिया हुआ है, जिसने थानाक्षेत्र से चोरी की घटना को अंजाम दिया था और भैंस चोरी कर उन्हें कैराना के छड़ियान में बेचा था। आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका। इस पर टीम लौट गई। वहीं, मोहल्ले में पंजाब पुलिस की दबिश के चलते हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें