कांधला।
पुराने विवाद के चलते साले ने अपने साथियों के साथ मिलकर जीजा के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव खंद्रावली निवासी निशा पुत्री कमरू की शादी कई वर्ष पूर्व कैराना कोतवाली के गांव तितरवाड़ा निवासी शमशाद के साथ हुई थी। आरोप है कि शमशाद का साला वाकिब उससे पुराने विवाद को लेकर रंजिश रखता है। रविवार सुबह शमशाद खंद्रावली के रास्ते किसी कार्य के लिए शामली जा रहा था। आरोप है कि बीच रास्ते में वाकिब ने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। आरोप है कि इस दौरान हमलावर शमशाद से बाइक व दो हजार की नगदी लूट कर ले गए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि जीजा-साले का आपसी विवाद है। लूट की सूचना झूठी दी गई है।