भाइयों पर लगाया अवैध कब्जा करने का आरोप
थानाभवन। सगे भाइयों पर मकान पर अवैध रूप से कब्जा करने का विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगा पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। गांव कुतुबगढ़ निवासी ताराचन्द पुत्र अमर सिंह ने बताया उनकी पैतृक संपत्ति का उसके चारों भाइयों के बीच बंटवारा हो गया था। वह अपने हिस्से के मकान में ताला डालकर चंडीगढ़ में नौकरी करता है। उसकी अनुपस्थिति में उसके भाई शिवचरण व शिवचंद जबरदस्ती मकान पर कब्जा कर रहे हैं। सूचना पर जब पीड़ित गांव पहुंचा तो दोनों भाइयों ने मारपीट की तथा मकान पर कब्जा कर लिया।