कांधला।
कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा किए जाने से समाज के लोगों में आक्रोश है। एमएलसी से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की है।
गांव गंगेरू में खेड़ाकुरतान मार्ग पर फकीर समाज के लोगों की बीघा भूमि पर कब्रिस्तान है। आरोप है कि इस पर कुछ लोगों द्वारा काफी समय पूर्व कब्जा कर लिया गया था। इसको लेकर कई बार पंचायत हुई। मामले का निपटारा कराने की कोशिश की गई, लेकिन कब्जाधारी अपनी जिद पर अड़े रहे। जिसके बाद तहसील दिवस में शिकायत करने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को मामले से अवगत कराकर समस्या के समाधान की मांग की। मगर कोई समाधान नहीं हुआ। कब्रिस्तान की जमीन कब्जा मुक्त होने से समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। शुक्रवार फकीर समाज के लोगों नेे सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह से मुलाकात की और समस्या के समाधान की मांग की। एमएलसी से एसडीएम से वार्ता की और जांच करने के बाद भूमि कब्जा मुक्त कराए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान वहां पर हफीजी हारून, इनाम, मुस्तकीम, उमेद, मेहरदीन, महमूद, आदि लोग मौजूद रहे।